6:59 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – एपीएस इंटरनेशनल स्कूल मे ’विद्योत्सव’ सांस्कृतिक उत्सव की धूम

उझानी बदांयू 22 नवंबर।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बीती शाम ’विद्योत्सव’ (सांस्कृतिक उत्सव की धूम रही। ’विद्योत्सव’ की यह शाम उमंग, उल्लास व जोश से ओत प्रोत रही।

कार्यक्रम की शुरूआत एपीएस रॉकबैंड आर्केस्ट्रा से हुई। इस रॉकबैंड के अध्यापक क्रिस के निर्देशन में बच्चों ने बैंड के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पालिकाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक निंलाशु अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट व उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने अतिथियों को बुके देकर उनको सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरूआत ’गणेश वंदना’ की शानदार प्रस्तुति से हुई, जिसके द्वारा कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई और समां बांधकर लोगों का मनमोह लिया। ’बप्पा मोरया’ की ध्वनि से सारा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम को 3 थीम में प्रस्तुत किया गया। पहली थीम जंगल लाइफ पर मनमोहक प्रस्तुति एनसी से यूकेजी तक बच्चों ने नृत्य के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जीव जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था। हिरण, हाथी, शेर व अन्य जीवों के रूप में बच्चों ने बहुत शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

संगीत और जंगल जैसी साज सज्जा ने प्रस्तुति को जींवत बना दिया। जंगल लाइफ को सफल निर्देशन किंडरगार्डन के अध्यापिकाओं ने किया। दूसरी थीम बचपन रंग बिरंगा थी। कक्षा 1 से 5 तक विद्यार्थियों ने बचपन के दिन विषय के अंतर्गत ’बैक अप सिड’ ’मै ऐसा क्यों हूँ’, ’ला-ला-ला’, ’जाने क्यों ओर एक जिंदगी गानों पर हद्यस्पर्शी प्रस्तुतियाँ दी।

बच्चों की प्रस्तुतियों में खेलकूद, स्कूल की शरारतें और दोस्ती जैसे बचपन के खूबसूरत पलों को दिखाया गया। बच्चों द्वारा किया गया नाटक जिसमें उन्हें माता-पिता तथा अपने शिक्षकों आदर करना जैसे संस्कार दिए गए, सभी को खूब प्रशंसा की। बचपन रंग बिरंगा थीम के निर्देशन कक्षा 1 से 5 तक के अध्यापक- अध्यापिकाओं द्वारा किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्याथियों ने ’भारत की विविधता’ विषय पर भारत के विभिन्न राज्यों की परम्पराओं और कला प्रस्तुत की। उत्तर भारत का कथक, महाराष्ट्र गोंदल, पंजाब का गिद्दा और भांगड़ा और साउथ बालीबुड स्वाग गीतों ने मंच को रंगों से भर दिया छात्रों की पारंपरिक वेशभूषा और राज्य विशेष के संगीत ने पूरे सभागार को उत्सव जैसा माहौल प्रदान किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति उर्जा व जोश से परिपूर्ण थी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाते है। बच्चों को देश की संस्कृति से जोड़ते है।

स्पेशल एक्ट नरसिम्हा की प्रस्तुति ने सारे वातावरण को नारायण मय बना दिया। इसकी प्रस्तुति कक्षा 5, 9 व कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा दी गई। प्रस्तुति की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह नाट्य केवल बुराई के विनाश के बारे में नही था- यह ब्रांहमांड में सत्य विश्वास और संतुलन के बारे में था। मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा 10 और 12 के मेधावी विद्यार्थियों को, जिन्होनें सीबीएसई बोर्ड की सत्र 2024-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, अभिभावकों के साथ सम्मानित किया। सभी को विद्यालय स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। श्रीमती प्रिया राना व विवेक सिंह व सिम्मी नाजिर को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। कला विभाग की श्रीमती रचना यादव, मनोज कुमार सक्सेना व श्रीमती अर्चना पांडेय को भी विद्यालय द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा कि ’विद्योत्सव’ केवल एक उत्सव ही नही है, बल्कि संस्कृति को जानने का मौका है। आज विद्यार्थियों को सांस्कृतिक मूल्यों से अवगत होना जरूरी है मानवीय मूल्यों से अवगत होना जरूरी है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की सत्र 2024-2025 की रिपोर्ट प्रस्तुति की। उन्होने विद्यालय द्वारा शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में अर्जित उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होने विद्यालय के प्रबंधतंत्र की प्रशंसा की ,कि विद्यायल के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। आज के कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक विवेक सिंह, श्रीमती प्रिया राना व सिम्मी नाजिर थी। कला विभाग की श्रीमती रचना यादव, मनोज सक्सेना श्रीमती अर्चना पांडेय का भी योगदान रहा। एन0सी0सी0 कैडेट्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसका संचालन राजीव सिंह कर रहे थे। आज के एंकर्स विद्यालय के शिक्षक रिधिमा थरेजा, मानसी शर्मा, प्रांजल शर्मा व विद्यालय के विद्यार्थी शिवांगी मोहश्वरी, अथर्व मिश्रा, आराध्या चांडक, अक्षिता माहेश्वरी, आस्था छाबडी व आराध्या भारद्वाज थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.