वजीरगंज, बदायूं।
विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सैदपुर में वार्षिक निरीक्षण प्रदेश निरीक्षक देवेंद्र कुमार यादव एवं जिला निरीक्षक संदीप कुमार मिश्रा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के लिए रिठौरा (बरेली) से आये बृजपाल जी एवं सैंथल शिशु मंदिर के शिव शंकर जी उपस्थित रहे।
निरीक्षण दल ने शैक्षिक स्तर, संस्कार गतिविधियाँ, खेलकूद और बच्चों के बौद्धिक विकास का परीक्षण किया। प्रस्तुतियों में बच्चों का आत्मविश्वास और शिक्षकों की तैयारियों की विशेष सराहना की गई।
प्रदेश निरीक्षक यादव ने कहा कि “शिशु शिक्षा ही चरित्र निर्माण की नींव है; विद्यालयों में बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक और संस्कारिक विकास का संतुलन सर्वोपरि है।”
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह, तथा आचार्यगण मुनिश जी, मुकेश जी, शीतल जी, अनामिका जी ने निरीक्षकों का आभार व्यक्त किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

