8:19 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी कमी, दोपहर से बिजली गुल

उझानी बदांयू 21 नवंबर।

बिजलीघर के 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर पर बंदर कूदने से तकनीकी कमी आ गई। बताते हैं ट्रांसफार्मर आनॅ नहीं हो रहा , इससे दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर की बिजली गुल रही। इंजीनियरों की टीम स्थानीय कर्मचारियों की मदद से उसे शुरू करने में लगी है।

बिजलीघर के कर्मचारियों ने बताया कि 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर पर आज दोपहर बंदरों के कूदने से तकनीकी कमी आ गई। दोपहर से ही लगे कर्मचारियों को कमी नजर नहीं आने पर इंजीनियरों की टीम उस तकनीकी कमी को तलाशने में लगी है। कर्मचारियों ने बताया कि उम्मीद है रात 7 बजे सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। वहीं शाम 6 बजे आधे शहर की सप्लाई सुचारू हो गई। बाकी को भी सही करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.