खेत में काम करने के दौरान अचानक टूट कर गिरा हाई टेंशन लाइन का तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जरीफ नगर थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव की घटना
जरीफनगर थाना क्षेत्र के 43 वर्षीय हरिज्ञान पुत्र ब्रजलाल आज सुबह अपने खेत में गेहूँ का परेवा कर रहे थे तभी अचानक उसके ऊपर एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे उसके दोनो पैर झुलस गए और उसकी मौके पर मौत हो गई।
सूचना मिलने पर थाना जरीफनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com