2:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर के तहत गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण कार्य लगातार जारी

बिसौली। नगर के मोहल्ला गदरपुरा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन “एसआईआर” के तहत गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण कार्य लगातार जारी है।
मंगलवार को बूथ लेवल अधिकारी “बीएलओ” प्रवीन कुमार ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए और लोगों को प्रपत्र भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रपत्रों को पूरी तरह सही-सही भरें। उन्होंने बुजुर्गों और निरक्षर लोगों को स्वयं सहायता प्रदान की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.