5:06 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पति कोटेदार तो पत्नी है स्वयं सहायता समूह में सदस्य दोनों मिलकर कर रहे सरकारी राशन का गोलमाल

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

पति कोटेदार तो पत्नी है स्वयं सहायता समूह में सदस्य दोनों मिलकर कर रहे सरकारी राशन का गोलमाल
खंड विकास अधिकारी जांच करने पहुंचे गांव राशन कार्डधारको ने बताया कोटेदार मनमानी ढंग से कर रहा है राशन का वितरण खंड विकास अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजा पत्र

ब्लाक सलारपुर क्षेत्र के गांव ढकिया में उचित दर विक्रेता द्वारा नहीं किया जा रहा राशन वितरण एवं गर्भवती, धात्रियों व कुपोषित बच्चों को मिलने वाले ड्राई राशन का नहीं हो रहा है वितरण, पति-पत्नी द्वारा मिलकर किया जा रहा है गोलमाल बी0डी0ओ0 ने दिये कार्यवाही के आदेश
सोमवार को नितिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, द्वारा ग्राम पंचायत ढकिया में निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत में राशन वितरण की जानकारी करने पर ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम के कोटेदार जितेन्द्र सिंह द्वारा राशन वितरण मनमाने ढंग से किया जा रहा है तथा ग्रामवासियों को राशन वितरण प्रतिमाह प्राप्त नहीं हो रहा है। इसी प्रकार जांच में यह भी पाया गया कि ग्राम में गर्भवती, धात्रियों एवं कुपोषित बच्चों को प्राप्त होने वाला ड्राई राशन, जिसका उठान सन्तोषी मां स्वयं सहायता समूह की सदस्य नीतू द्वारा उठान करने के उपरान्त ग्राम में वितरण नहीं किया जा रहा है। जांच के समय यह भी संज्ञान में आया है कि कोटेदार जितेन्द्र सिंह द्वारा फैमिली आई0डी0 बनवाने, निर्वाचन सम्बन्धित विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बन्ध में भी कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। जांच के समय यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि कोटेदार जितेन्द्र और ड्राई राशन उठान करने वाली समूह सदस्य नीतू आपस में पति-पत्नी भी हैं।
उक्तानुसार अत्यन्त गम्भीर स्थिति पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा तत्काल ड्राई राशन का उठान करने वाली सन्तोषी मां स्वयं सहायता समूह से ड्राई राशन का कार्य हटाने, समूह सदस्य नीतू के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने तथा कोटेदार जितेन्द्र सिंह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी, बदायूँ को संस्तुति कर दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस