12:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सम्मानित

बदायूं । बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के आचार्य डॉ. अरुण
कुमार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड
सोशल मेडिसिन (IAPSM) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से
सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर को
लखनऊ स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह
मे प्रदान किया गया! डॉ. अरुण कुमार को यह फेलोशिप उच्चस्तरीय शिक्षण अनसंधान कार्य, और जनस्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान की गई है। एसोसिएशन ने उनके कार्यों को कम्यनिटी मेडिसिन के क्षेत्र में प्रेरणादायक
और प्रभावशाली बताया है। डाँ. अरुण कमार की इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों. छात्रों और कर्मचारियों ने उन्हें बधार्ड दी। संस्थान की ओर से कहा गया कि यह सम्मान न केवल डॉ कुमार की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि कॉलेज की शैक्षाणिक उत्कष्टता और स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार हो रही प्रगति का प्रमाण भी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस