1:15 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा अरूण कुमार, आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन प्रतिष्ठित Fellowship से सम्मानित

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के प्रधानाचार्य डा० अरूण कुमार, आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (IAPSM) की प्रतिष्ठित Fellowship से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 15.11.2025 को Integral University, लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। यह फेलोशिप कम्यूनिटी मेडिसिन के क्षेत्र में डा० अरूण कुमार के उत्कृष्ट योगदान, उच्चस्तरीय शिक्षण, अनुसंधान कार्य तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान की गई है।

इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के सभी शिक्षकों, छात्रों तथा कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डा० अरूण कुमार को हार्दिक बधाई दी। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सतत प्रगति का भी प्रतीक है।

सम्मान प्राप्त होने के उपरांत पूरे संस्थान में गौरव एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस