सिविल लाइन्स क्षेत्रान्तर्गत खेड़ा नवादा में स्थित साईं मन्दिर के पुजारी की हत्या की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन,बरेली रमित शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली अजय कुमार साहनी द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
दिनाक 16/17.11.2025 की रात्रि में थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत खेड़ा नवादा में स्थित सांई मन्दिर की पहली मंजिल पर रह रहे पुजारी मनोज कुमार शंखधार पुत्र नन्हुमल शंखधार उम्र 40 वर्ष निवासी कलिया काजमपुर थाना कुंवरगांव बदायूँ की अँगोछे से हाथ-पैर बांधकर व गला घोटकर हत्या कर दी गयी है । मंदिर में लगी तस्वीर के 02 चांदी के मुकुट व मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी व डीवीआर गायब है । इस घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन,बरेली श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री अजय कुमार साहनी द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की जानकारी ली गई । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सर्विलांस/एसओजी टीम व फील्ड यूनिट मय थाना पुलिस को 04 अलग-अलग टीमें गठित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के बहनोई सतेन्द्र मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 562/2025 धारा 103 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा । घटनास्थल पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कुमार कठेरिया व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

