9:07 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत

बदायूं । बदायूं में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर
पैदल चल रहे एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। यह हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना रविवार रात मुजरिया- बितरोई और ज्योरापार वाले
के बीच एक पेटोल पंप के पास हईं। उझानी कोतवाली
के फकीराबाद गांव निवासी 44 वर्षीय लेखराज पूत्र
सोरन,जो पैरों से दिव्यांग थे, वह रात में गोवंश से फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। गोवंश को खेत से बाहर
निकालते समय वे सड़क पर आ गए तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। लेखराज की
मौके पर ही मौत हो गई।
लेखराज अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और अपनी
बुजुर्ग मां के साथ गांव में रहते थे। उन्हें सरकार की
ओर से पट्टे पर डेढ बीघा जमीन भी मिली थी। उनकी
असामयेक मृत्यु से परिवार में गहरा सदमा है। रिश्तेदारो
और ग्रामीणों को अब उनकी बुजुर्ग मां के पालन-पोषण
की चिंता सता रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.