म्याऊँ (बदायूँ): पंडित बेनीराम शर्मा रामलीला का शुभारंभ दो दिन पूर्व हो चुका था, जिसके अंतर्गत आज भव्य रामबारात बड़े धूम-धाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। रामबारात में आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं बाहर से आए कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली यह रामबारात मेला ग्राउंड से प्रारंभ होकर झंडा तिराहा, फिर म्याऊँ की मुख्य गली, बिचपुरी मंदिर, और उसके बाद पंडित बेनीराम शर्मा मंदिर से होती हुई पुनः मेला ग्राउंड पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
रामबारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। अरविंद शर्मा, गुलशन शर्मा, मंजुल शर्मा और पप्पू शर्मा द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर भगवान की बारात का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में रामलीला कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंकज पाठक, ब्रजेश राठौर, राम कुमार सिंह, मदनपाल सिंह और गौतम शर्मा , अबनीस राठौर ,दिनेश मिश्रा ,सौरभ सिंह,नरेंद्र सिंह, युबराज सिंह,शिवम सिंह, अंकित कुमार, हसरत अली ख़ान ,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामलीला समिति के अनुसार आगामी दिनों में भी विविध धार्मिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी।
हसरत अली ख़ान की report





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

