3:57 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में बाल दिवस

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में बाल दिवस महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया इस दिन को हम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्रीमान पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाते हैं जैसे कि नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था नेहरू जी ने कहा है आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे हम उन्हें जिस तरह से शिक्षा देंगे उसी से देश का भविष्य तय होगा इन्हीं विचारों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में बच्चों के लिए चिल्ड्रंस डे की पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के गेम कराए गए समस्त अध्यापिकाओं ने विद्यालय को बहुत ही सुंदर तरीके से रंग बिरंगे गुब्बारो से और भी विभिन्न प्रकार की सजावट की सामग्रियों से सजाया था जिसमें उन्होंने अपने प्रेम को दर्शाया था कि उनके मन में अपने विद्यालय के बच्चों के लिए कितना प्यार है विद्यालय के द्वारा बच्चों के लिए स्नेक्स का भी इंतजाम किया गया था जिसमें बच्चों को पौष्टिक नाश्ता दिया गया और सभी बच्चे बहुत खुश थे नेहरू जी ने सही शिक्षा के माध्यम से एक बेहतर समाज के निर्माण पर जोड़ दिया विद्यालय में ही बच्चों को भविष्य से संबंधित जानकारी दी जाती है और एक अध्यापक जितने प्यार से बच्चों को समझ पाते हैं और आज के बच्चे अपने अध्यापकों का बहुत ही अनुसरण करते हैं. बाल दिवस के अवसर को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए विद्यालय द्वारा कक्षा फर्स्ट से 5 तक के बच्चों को बदायूं सिटी मॉल में जो अभी ही कुछ दिनों पूर्व फन जोन खुला है उसमें बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों पर बहुत ही मनोरंजन किया एवं वहां पर बच्चों के लिए स्नेक्स का भी आयोजन किया गया था और बच्चों ने वहां पर डांस वगैरह करके बहुत ही मनोरंजन किया और सभी बच्चे अंत में अपने स्कूल के लिए धन्यवाद कह रहे थे कि आज का दिन हमारे लिए यादगार बना विद्यालय हमेशा यही चाहता हैं कि हमारे विद्यालय के सभी बच्चे भविष्य में सफल हो. विद्यालय के प्रबंधक श्री मान डी.के. चड्ढा जी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं हमारे विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा कथूरिया जी ने भी बच्चों को इस दिन का महत्व बताया एवं सभी बच्चों को यह समझाया कि आप अपनी शिक्षा के द्वारा ही इस देश के भविष्य का सुंदर निर्माण कर सकते हैं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दिव्या जी एवं कक्षा फर्स्ट से फिफ्थ तक की समस्त अध्यापिकाएं बच्चों को बदायूं सिटी मॉल के फन जोन में लेकर गई एवं पूरी तरह से बच्चों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा विद्यालय की अन्य अध्यापिका शालिका गुप्ता, आशा शर्मा उमंग रस्तोगी, रविंदर कौर आदि अध्यापिकाओं ने विद्यालय के बाल दिवस के उत्सव को बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विज्ञापन एक्सप्रेस