बदायूं के बिसौली में गुरुवार शाम खाली प्लॉट से मिला लावारिस नवजात शुक्रवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ गया। युवक टिंकू यादव ने शिशु को निजी अस्पताल पहुँचाया था, जिसके बाद चाइल्ड लाइन टीम ने उसे जिला महिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में भर्ती कराया। चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा ने नवजात की मौत की पुष्टि की। विधिक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com