9:37 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न, आठ नव प्रवर्तकों को किया गया सम्मानित

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में कार्यरत जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीराजी चौकी बदायूं में जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री कालिका प्रसाद गंगवार ने करते हुए सभी नव प्रवर्तकों के कार्यों की सराहना की और भविष्य में और भी अधिक नवीन खोज करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीआई लिमिटेड रायबरेली के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक श्री जेपी वैश्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं प्रवक्ता ऋतुराज ,प्रदीप कुमार ,एवंराजकीय आईटीआई बदायूं के सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य गिरधारीसिंह राठौर ने नव प्रवर्तनों का मूल्यांकन कार्य किया।
प्रथम स्थान पर ग्राम खुनक निवासी योगेश सिंह द्वारा निर्मित स्मार्ट सोलर मशीन, द्वितीय स्थान पर आयुष पाल द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन फ्रॉम वेस्ट मटेरियल, तृतीय स्थान पर हर्षित सक्सेना द्वारा निर्मित डस्ट ओ मैटिक स्मार्ट डस्टबिन, चतुर्थ स्थान पर बबलू द्वारा निर्मित एयर फिल्टर, पंचम स्थान पर अजय कुमार द्वारा निर्मित मैजिक विंडो, वशिष्ठ पाल द्वारा निर्मित सिक्योरिटी फ्रॉम पोल्स को षषठम स्थान, वंशिका वर्मा द्वारा निर्मित वॉटर प्यूरीफायर प्लांट सप्तम स्थान पर और आयुष सक्सेना द्वारा निर्मित फ्लड डिटेक्टिंग प्लांट अष्टम स्थान पर रहे।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को रुपए 8000 ,द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को रुपए 5000 ,तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को रुपए 3000, तथा पंचम, षषटम, सप्तम ,अष्टम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः ₹2000-2000 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई ।
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने किया।
इस अवसर पर सर्वश्री ललित मौर्य, अचल शर्मा, दीक्षा गोस्वामी, अंजली शर्मा, अर्चना तिवारी, मोहम्मद शोएब, पूर्व विजेता अली सुबूर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस