बिसौली। गुधनी स्थित बलदेव धाम बालाजी दरबार के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने अपनी दिव्य उपस्थिति से बागेश्वर धाम सरकार के पूज्य बाबा धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में सम्मिलित होकर भक्तों का हृदय आनंदित कर दिया। 11 नवम्बर की रात्रि को महाराज श्री दर्जनों गाड़ियों के भक्तिमय काफिले के साथ बलदेव धाम से रवाना हुए थे। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा। 12 नवम्बर को यह पवित्र यात्रा पलवल के समीप पहुँची, जहाँ महाराज श्री ने धर्म, एकता और भक्ति के संदेश से उपस्थित श्रद्धालुओं को आलोकित किया। आज 13 नवम्बर को यह यात्रा कोसी पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियाँ के साथ बुलडोजर से महाराज का पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन हुआ । यात्रा में शामिल भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संयोग देखने को मिल रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com