बिल्सी । नगर स्थित एनए इंटर कॉलेज में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे एवं दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और उन्हें शपथ दिलाई।कार्यक्रम में बीके ऊषा ने शराब के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शराब शरीर को पूरी तरह से खोखला कर देती है, मानसिक संतुलन बिगाड़ती है और शरीर के अंगों को प्रभावित करती है, जिससे इसका सेवन अत्यंत हानिकारक है। बीके गीता ने धूम्रपान के खतरों के बारे में बताया।उन्होंने स्पष्ट किया कि धूम्रपान से फेफड़े खराब हो जाते हैं,जिससे टीबी और दमा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को धूशम्रपान से दूर रहने की सलाह दी। एनए इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने नशे को शरीर के साथ-साथ समाज के लिए भी बेहद खतरनाक बताया।उन्होंने सभी नशे से दूर रहने का आग्रह किया। ब्रह्माकुमारी के सदस्यों ने एलईडी टीवी के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे होने वाले दुष्परिणामों के दृश्य दिखाए, जिससे जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ‘कुसुम, उषा, गीता दीक्षित और सेम टी इंटर कॉलेज के शिक्षक भी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com