8:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश व नशे के दुष्प्रभावों पर दी जानकारी

उघैती बदायूं।।-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में तम्बाकू के दुष्परिणाम व नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने नशे के गंभीर परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य के प्रत्येक अंग को नष्ट कर देता है और कैंसर सहित कई बीमारियों का मूल कारण है। उन्होंने नशे के वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की और बताया कि गोल्डन ट्राइंगल और गोल्डन क्रिसेंट जैसे मार्गों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे इन रास्तों से ड्रग्स भारत पहुंचकर युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। नीरज चौहानने नशे के व्यक्तिगत, सामाजिक और राष्ट्रीय प्रभावों पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में नीरज चौहान विपलव भारती,रामौतार मौर्य,प्रवीण मिश्रा,नितिन मिश्रा,प्रसुनिका शर्मा,नेहा शर्मा,मंयक पाठक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस