इस्लामनगर : बिजली विभाग के अधिकारियों ने नगर में बिल बकायदारों के खिलाफ अभियान चलाकर मौके पर ही वसूली की और बकायदाओं के कनेक्शन काटे। कस्बे के मौहल्ला मुस्तफाबाद में जेई मनोज भारद्वाज ने बिल वकायदारों व अबैध रूप से बिजली चला रहे लोगों के खिलाफ चले अभियान में 151 कनेक्शन चेक किए और बकायेदारों से लगभग 2 लाख रुपए की बसूली की गई। 39 कनेक्शन काटे। अभियान के दौरान जेई मनोज भारद्वाज, जेई उधैती अशोक बाबू, मीटर रीडर प्रवीन शर्मा, आंसू मिश्रा, सुधीर वर्मा सहित लाइनमैन और विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

