9:46 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती- जागरूकता रैली निकाल कर मतदाता बनने को किया जागरूक

उघैती(बदायूं)-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये शरह बरौलिया ग्राम में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।स्वयं सेवकों ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के बारे में बताया। तथा यह भी बताया जो जिन लोगो की मृत्यु हो गयी हैं या गांव से बाहर चले गये है उनका नाम मतदाता सूची से कैसे हटाया जा सकता हैं।कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि मतदान का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार दे सकते हैं।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा,नीरज चौहान,विपलव भारती, रामौतार मौर्य,अश्वनी शर्मा,वरुण प्रताप सिंह,डॉ प्रमोद शर्मा सहित सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.