।
पिछले दिनों तीन सटोरियों को पुलिस ने पकड़ कर की इतिश्री।
उझानी बदांयू 11 नवंबर।
नगर में पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने कृषि उत्पादन मंडी के सामने से तीन सटोरियों को मोबाइल नकदी के साथ पकड़ा था। सट्टा बंद होने के बजाय खुलेआम हो रहा है गली मोहल्लों में सटोरियों के एजेंट खड़े मिलेंगे। क्रिकेट हो या दिल्ली,दिशावर या गली का खुलेआम सट्टा लिया जा रहा है।
ऐसा नहीं कि कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो, साहूकारा का होली चौक, गोतमपुरी, सब्जी मंडी,नझियाई, बाजार कलां, बरी बाइपास हो या कसाई टौला, बस स्टैंड,ओर तो ओर नगर का पाॅश इलाका पंजाबी कालोनी भी सटोरियों के एजेंटों से अछूता नहीं है।
नऐ साहब के चार्ज लेते लोगों को लगा कि अब सट्टेबाजों की खैर नहीं,मगर ऐसा हुआ नहीं। लोगों का कहना है कि अब पहले से ज्यादा नगर में सटोरियों का मकड़जाल फैला हुआ है। आऐ दिन सट्टे को लेकर गली मोहल्लों में इन एजेंटों से लडाई झगडे भी होते हैं। कुछ लोगों ने शिकायत पुलिस तक भी पहुंचाई मगर जब तक पुलिस पहुंचती है सटोरिए रफूचक्कर हो जाते हैं।
नगर के शांति पसंद लोगों ने एसएसपी से मांग की है कि नगर में फेले सट्टे के कारोबार को बंद कराऐ। क्योंकि गरीबों की मेहनत की कमाई घर ना जाकर एक के अस्सी, के चक्कर इन सटोरियों के पेट में समां जाती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com