जिले की सहसवान विधानसभा सीट को लेकर भाजपा की रणनीति से भाजपा विरोधी खेमें में हलचल मच गई है। विदित रहे कि आजादी के बाद से एक बार को छोडकर भाजपा उम्मीदवार विधायक नहीं चुना गया और इसका कारण सहसवान विधानसभा क्षेत्र के एमवाई समीकरण में भाजपा उम्मीदवार सदैव उलझा दिखाई देता था परंतु पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार डीके भारद्ध़ाज ने काफी दमदार तरीके से चुनाव लडा लेकिन परिणाम सपा के पक्ष में गया जबकि विधानसभा चुनाव में डीपी यादव के पुत्र भी मैदान में थे जो भाजपा उम्मीदवार की पराजय का एक कारण बन गया। बताते हैं कि इस चुनाव में भाजपा जिले की सहसवान सीट को लेकर गहन चिंतन में है और भाजपा उम्मीदवार के चयन को लेकर काफी गंभीर दिख रही है। सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र में उम्मीदवार चयन को लेकर भाजपाई उम्मीदवार हेतु पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव अन्य दावेदारों में कहीं आगे दिख रहीं हैं। भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि श्रीमती यादव के उम्मीदवार बनने पर यादव वोट भाजपा की ओर आ जाएगा जबकि इस क्षेत्र में भाजपा के ब्लाक प्रमुख, और प्रधान के डीपी यादव के परिवार का होने से डीपी यादव के विरोध का रास्ता बंद हो जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com