8:42 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सिविललाइन पुलिस व मिशन शक्ति टीम द्वारा गुम 03 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद

सिविललाइन पुलिस व मिशन शक्ति टीम द्वारा गुम हुई 03 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिवारजन के सुपूर्द किया गया।

आज दिनांक 10.11.2025 को जिला अस्पताल बदायूँ में अपनी दादी के साथ दवाई लेने आई 03 वर्षीय बच्ची दादी का हाथ छूट जाने से गुम हो गई थी जिसकी सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस व थाने पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुई बच्ची को रोडवेज बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर उसकी दादी के सुपूर्द किया गया और उनको समझाया गया कि इस तरह दोबारा से लापरवाही न करें। परिवारजनों द्वारा थाना सिविललाइन पुलिस व मिशन शक्ति टीम की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी।

विज्ञापन एक्सप्रेस