8:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर – श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुई शनिदेव की मूर्ति स्थापना

इस्लामनगर – बदायूं जिले के इस्लामनगर में शनिदेव की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना के अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सभी पूजा कार्यक्रम सम्पन्न हुए। मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी और लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली जैसा उत्सव मनाया। शनिदेव की यह प्रतिमा मैन चौराहे से तिरंगा चौक पर स्थापित की गई। यह आयोजन न्यू पंचायत इस्लामनगर के अंतर्गत हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस