5:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

ग्रामीणों पर धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से हमला,08 लोग घायल –

सहसवान – सहसवान में खेत पर जा रहे ग्रामीणों पर दूसरे गांव के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 14 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिठौलिया पुख्ता में हुई। गांव निवासी भूदेव पुत्र रोशन ने बताया कि उनकी और अन्य ग्रामीणों की जमीन गंगा कटान के कारण नदी के उस पार चली गई हैं। 06 नवंबर की शाम करीब चार बजे जब वे लोग अपने खेत पर जा रहे थे,तभी रास्ते में बसौलिया गांव के लोगो ने घात लगाकर उन पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडो से हमला कर दिया। हमले में पूरन, भूदेव, कल्यान सिंह, गिरधारी, चरन सिंह,सूरजपाल और होडिल सहित कई लोग घायल हो गए ! घायलों में होडिल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शनिवार को भूदेव ने कोतवाली पुलिस को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर लडन, मुनीश, राहत, जाहिद (पुत्रगण शाहिद),अब्दल (पुत्र वासिद), वाकिर अली, जाकिर अली,जाबिर अली, अबरार, इसरार, इकरार (पूत्रगण इल्यास) खुर्शद अली, पप्पू (पुत्रंगण इदरीस) और सादिक अली (पुत्र इशरत) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.