9:27 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मेला ककोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का समापन

बदांयू 8 नवंबर।

मेला ककोडा में हार्टफुलनेस के ध्यान शिविर का आज समापन हो गया।

शिविर में विभिन्न अधिकारियों और माननीय गणों द्वारा ध्यान का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में कई जनपदों से आए प्रशिक्षकों द्वारा अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करते हुए बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं को हार्टफुलनेस ध्यान अभ्यास सिखाया‌।

शिविर प्रभारी अवनेश्वर सिंह द्वारा कहा गया कि श्रृद्धालुओं द्वारा शिविर में आकर जब ध्यान किया तो उन्होंने अनुभव किया कि तन के स्नान के साथ मन का स्नान भी अत्यंत आवश्यक है।
इस वर्ष नशा मुक्त भारत जन जागरूकता रैली भी लोगों के मध्य कौतुहल का विषय बन गयी। गंगा तट नशा मुक्ति से संबंधित नारों से गुंजायमान हो गया।
शिविर के समापन पर प्रशिक्षक लखन सिंह ने उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शिविर की सफलता में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग किया।
जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना ने कहा कि संस्था के सभी स्वयंसेवकों द्वारा पूर्णतया नि:शुल्क रूप से समाज के लिए समय प्रदान किया जाता है। सेवा हेतु समय वह अपने निजी दायित्वों का निर्वहन करते हुए निकालते हैं। साथ ही बताया इस संस्था के सभी मार्गदर्शक गृहस्थ जीवन जीते हुए आध्यात्मिक पथ प्रदर्शक की भूमिका निर्वहन करते आए। वर्तमान में पूज्य दाजी जो संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक और आध्यात्मिक जिज्ञासुओं के प्रेरणास्रोत हैं, उन्हीं के मार्गदर्शन में एक सौ साठ देशों में संस्था कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की सफलता में अशोक कुमार,, अजय, रोहित, अर्चना, संजीव कुमार सिंह, नीरज कुमार,चरन सिंह, सुनील, हिमांशु, नीरज राठौर, संतोंष राठौर, ज्योति सिंह, केसरी सिंह, सुरेंद्र, प्रिंसी, नन्दिनी, अवधेश सिंह, मेवाराम, नवीन कुमार, ओमकार सिंह, हरीश आदि स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस