बिल्सी। शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर यहां एक शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए समय-समय पर जांच कराना, तंबाकू और शराब से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से कैंसर से संबंधित जानकारी दी। उपस्थित लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। इस मौके पर डा.चारु गुप्ता, डा.उनमेश सिंह, डा.सैफिन खान, सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

