।
बरेली 07 नवंबर।
भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय गीत ’’वंदे मातरम्’’,के 150वें स्मरणोत्सव दिवस के रुप में इज्जतनगर मंडल के सभी कार्यालय एवं स्टेशनों पर सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार एवं सभी शाखा अधिकारियों, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों सहित कर्मचारियों ने बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत को राष्ट्रगीत का प्रतीक मानते हुए सामूहिक रुप से गाया। उक्त वंदे मातरम गीत के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन कार्यक्रम मनाने का उद्वेश्य देश में मातृभूमि की एकता, बलिदान और देश प्रेम के मूल्यों की पूर्ति करने के लिए आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

