पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस फैमली वेल्फेयर एसोशि0 व जिला चिकित्सालय, बदायूँ द्वारा संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर आमजन को जागरुक किया गया।
आज दिनांक 07-11-2025 को वामा सारथी पुलिस फ़ैमिली वेलफ़ेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परिसर में जिला चिकित्सालय बदायूँ के डॉ0 आयुष सिंह (मेडिकल ऑफिसर BCTV VAN), शिवम (फार्मासिस्ट ब्लड बैंक), मृत्युंजय चौधरी (लैब टैक्नीशियम ब्लड बैंक), कीर्ती शर्मा (काउन्सलर ब्लड बैंक), मनोज कुमार (पी०आर०ओ० ब्लड बैंक), आशा रानी (लैब टैक्नीशियन BCTV VAN) व उनकी टीम द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।
इस शिविर का उद्देश्य जागरूकता फैलाते हुए अधिक से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण कर और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना होता है। इसका लक्ष्य जरूरतमंदों, जैसे गर्भवती माताओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों, एच.आई.वी., हीमोफीलिया/थैलीसीमिया रोग से ग्रसित बच्चों को समय पर बिना किसी प्रतिस्थापन के रक्त या रक्त उत्पाद उपलब्ध कराना होता है।
जनपद बदायूँ के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को डॉ0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस दौरान डॉ0 हृदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री विजयेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री अमरीश कुमार आऱ0टी0ओ0, डॉ0 देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी, श्री रजनीश कुमार उपाध्याय क्षेत्राधिकारी नगर, श्री अशोक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री गौरव उपाध्याय क्षेत्राधिकारी, श्री इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक जनपद बदायूँ एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
