राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में दिनांक 07/11/2025 को राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को गीत के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व को समझाते हुए सामूहिक रूप से गीत का गायन किया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. वंदना के निर्देशन में करियर काउंसलिंग एवं कौशल विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर श्री ज़ोहेब असलम ख़ान ने छात्राओं को शॉर्ट टर्म गोल और लॉन्ग टर्म गोल निर्धारित करने की प्रक्रिया समझाई और अपने जीवन के लक्ष्य (Aims) को स्पष्ट रूप से तय करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. बृजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार, डॉ. ऋषभ भारद्वाज सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे। लगभग 76 छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन डॉ अर्चना पांडे के द्वारा धन्यवाद के साथ ही किया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

