11:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पीयूष माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, नितिन महेश्वरी, अबीर सक्सेना, अवढ़र शर्मा द्वारा शोक संवेदना व्यक्त

सौरभ माहेश्वरी के पिता रमाकांत (84) के गुरुवार को निधन हो गया

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी के पिता रमाकांत (84) का गुरुवार को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। गुरुवार को अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर किया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगराध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, नितिन महेश्वरी, अबीर सक्सेना, अवढ़र शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.