आसफपुर – गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान बदायूं जिले में खनन अधिकारी ने अवैध रूप से चलाए जा रहे दो ट्रक पकड़कर सीज कर किए ।
खनन अधिकारी द्वारा ट्रक चालकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे तो ट्रक चालक दस्तावेज नहीं दिखा सके तो सक्षम अधिकारी ने ट्रक आर जे 05 जी सी 0700 व एच आर 58 डी 9127 दोनों ट्रक सीज कर विधिक कार्यवाही की ।
हम आपको बता दें कि एक साथ दो ट्रकों पर विधिक कार्यवाही होने पर आसफपुर क्षेत्र में चल अवैध वाहन चालकों के लिए बुरा संदेश है ।
आसफपुर से बिसौली मार्ग पर धड़ल्ले से चल रहे अवैध ट्रक व ईंटों भरे ट्रैक्टरों पर नकेल कसने को अब खनन अधिकारी बेहद चौकन्ने नजर आ रहे हैं ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

