बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम बालाजी मंदिर पर श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव यहां बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। मंदिर के प्रधान मंहत ललितेश्वराचार्य ने बताया की श्री हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष पांच नवबंर को धूमधाम से मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाते है। जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग पंहुच कर पूजा-अर्चना में हिस्सा लेते है। बाबा के दरबार में विभिन्न व्यजंनों से भोग लगाया गया। उन्होंने बताया कि यहां पर श्री हनुमान सर्व कष्ट निवारण तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। बुधवार की रात को यहां बाबा का विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक शिरकत करेंगे। इस संकीर्तन कार्यक्रम में गाजियाबाद के भजन सम्राट रामकुमार लक्खा तथा कानपुर की भजन गायिका रुची किनकर अपने मधुर स्वर में सुंदर-सुंदर भेंट प्रस्तुत करेंगी। इस मौके पर कई सेवादार मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com