12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गुरु नानक ने बॉटकर खने की शिक्षा दी :आचार्य संजीव रूप

बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर्व मनाया गया ! इस अवसर पर स्वामी वेदानंद ने यज्ञ कराया , श्रीमती शशि आर्य यजमान बनीं सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “गुरु नानक जी ने समाज के कल्याण के लिए महान कार्य किए ! मुगलों ने जब उन्हें हिंदू काफिर कहा तब उन्होंने खुद को खालिस अर्थात श्रेष्ठ ईश्वर पुत्र कहा और खालसा पंथ की स्थापना की ! उन्होंने समाज में ऊँच नीच छुआछूत को बुरा माना और सबको सच्चाई तथा मेहनत का रास्ता बताया ! उन्होंने बॉटकर खाने की शिक्षा दी ! सिख धर्म का इतिहास बलिदान का इतिहास है । स्वामी वेदानंद ने कहा “व्यक्ति कठोर परिश्रम और .ईमानदारी का व्यवहार करके पूर्णता को प्राप्त होता है और चंद्रमा जैसा यशस्वी होता है । श्रीमती शशि आर्य ने कहा “स्नान केवल तन का ही नहीं मन का भी होना चाहिए क्योंकि मन ही हमारे बंधन और हमारे मुक्ति का कारण है ! इस अवसर पर श्रीमती अरुणा कुमारी, श्रीमती रक्षा आर्य,श्रीमती संतोष कुमारी श्रीमती पदमा रानी,श्रीमती मधुबाला , नेहा आर्य आदि मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस