बिल्सी – बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर गांव
में आज तक बिजली के पोल और लाइन नहीं डाली गई
है। इसके चलते ग्रामीण सीधे ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर
बिजली की आपर्ति चला रहे हैं। बुधवार दोपहर 3 बजे
गांव में ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ
प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
ग्रामीण गंगा शरण ने आरोप लगाते हए बताया कि उनके
गांव में पिछले कई वर्षों से न तो बिजली के पोल लगाए
गए हैं और न ही बिजली की लाइन डाली गई है। हाई
टेंशन लाइन के पोल पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है और ग्रामीण उसी ट्रांसफार्मर से अपनी निजी केबल डालकर सप्लाइ चालू कर रहे हैं। मीरा देवी ने आरोप लगाया कि गांव में तकरीबन 1000 मतदाता हैं, परंतु पूरे गांव में एक भी बिजली का पोल नहीं लगाया गया है। शरद शाक्य ने बताया कि चुनाव
के वक्त तमाम लोग वोट मांगने आते हैं और बिजली के पोल तथा लाइन लगवाने का वादा करते हैं, लेकिन कोई दोबारा लौटकर नहीं आता। इ्सी कारण गांव के लोग अपनी निजी केबल डालकर सीधे बिजली ट्रांसफार्मर से सप्लाई जोड़कर चला रहेहैं।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव का सर्वे कर लिया गया है और शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा। प्रधान पति राम सिंह शाक्य ने बताया कि उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया,परंतु किसी नेइस ओर ध्यान नहीं दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

