उझानी बदांयू 3 नवंबर।
नगर में निकाली गई जैन समाज की जन्मकल्याणक शोभायात्रा में आज स्टेशन रोड पर पंडित किशनचंद्र शर्मा के प्रतिष्ठान पर विधायक हरीश शाक्य,पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल,भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने पुष्प बर्षा कर शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के लोगों का स्वागत किया।
शोभायात्रा के स्टेशन रोड पर आते ही महावीर स्वामी के जयकारे लगाते हुए विधायक ने फूलों से शोभायात्रा में शामिल कलाकारों सहित रथ, हाथी, धोड़े,ऊट पर सवार जैन समाज के लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा,पालिका के पूर्व प्रत्याशी शंकर गुप्ता रूद्र, राहुल शंखधार,गोपी बल्लभ शर्मा, राहुल शंखधार, संजीव गुप्ता, विवेक राष्ट्रवादी, रोहन शर्मा, विवेक माहेश्वरी, संजीव शर्मा उर्फ चीनू, राजीव शर्मा, आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com