8:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दिव्यांग दंपत्ति से मारपीट,बिल्सी में हमलावरों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा

बिल्सी – बदायं जिले के बिल्सी में सड़क पर खड़ी कार हटाने को कहने पर एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक और उसकी
गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की । पीड़ित ने आज रविवार सुबह करीब 10 बजे बिल्सी थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 6 निवासी आकाश वीर ने आरोप लगाते हए बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने के लिए ई-रिक्शा से अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में सिरासौल स्टैंड के पास सड़क पर एक कार खड़ी थी,जिसे हटाने के लिए उन्होंने कहा तो आकाश वीर के अनुसार, कार सवार दो लोगों ने इस बात पर ई-रिक्शा चालक को पीटना शुरू कर दिया। जब उनकी गर्भवती पत्नी बचाने आईं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।इस मारपीट में दिव्यांग और उनकी पत्नी दोनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने ई-रिक्शा का शीशा भी तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति ने बिल्सी थाना
पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की
जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.