8:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में बंद घर से 50 लाख की चोरी पीड़ित ने बरामद माल को नकारा सीएम को पत्र लिखकर पुलिस के खुलासे पर सवाल

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के बगली नगर गांव में हुई 50 लाख रुपये की चोरी के खुलासे पर पीड़ित ने सवाल उठाए हैं। पीड़ित मोदप्रकाश पाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिस पर गलत व्यक्ति को पकड़कर जबरन खुलासा करने का आरोप लगाया है।

मोदप्रकाश पाल ने बताया कि 19-20 अक्टूबर की रात उनके घर की खिड़की तोड़कर नकद और लगभग 50 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने अलापुर थाना क्षेत्र के गभयाई निवासी फजर अली पुत्र सरफराज को हिरासत में लिया। जब पीड़ित को शिनाख्त के लिए थाने बुलाया गया, तो आरोपी फजर अली ने मोदप्रकाश के घर चोरी करने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि उसने बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर में चोरी की थी और उसके बाद दिल्ली चला गया था।

पीड़ित मोदप्रकाश पाल का आरोप है कि पुलिस ने जल्दबाजी में चोरी का खुलासा कर दिया, जबकि असली चोर अभी भी फरार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और सही खुलासा कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी कहा कि इतनी बड़ी चोरी का खुलासा ठोस सबूतों के आधार पर होना चाहिए ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस