बिल्सी। माह के पहले शनिवार को तहसील के लोक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर वैभव शर्मा ने शिकायतों को सुनकर गंभीरता पूर्वक व समयबद्ध निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान यहां 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर एसपीआरए हिरदेश कठेरिया, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ संजीव कुमार सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह राजपूत, बीईओ गौतम प्रकाश, प्रदीप सक्सेना, पि्रयंका माहेश्वरी, देवकीनन्दन झा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com