8:42 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के गंगा स्नान कर सकेंगे – बीएल वर्मा

बदायूं में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मिनी कुंभ के नाम से लगने वाला मेला ककोड़ा की तैयारियां जोरों पर है पर मेला स्थल पर गंगाजल ना होने से श्रद्धालुओं के स्नान का संकट संकट खड़ा हो गया था जिस पर आज मंडल आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए बादखंड के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा को दिया गया उन्होंने प्रमुख सचिव अनिल गर्ग से तुरंत फोन पर वार्तालाप कर समस्या से अवगत कराया जिस पर उन्होंने कुछ ही देर बाद फोन पर केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल को अवगत कराया कि आपकी समस्या का समाधान कर दिया गया है अब श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के गंगा स्नान कर सकेंगे गंगा स्नान से पहले ही नरोरा बैराज से पानी छोड़ दिया जाएगा इसके लिए सभी को आदेशित कर दिया गया है

विज्ञापन एक्सप्रेस