2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा कार्यकर्ता सरदार पटेल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएंगे :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ 30 अक्टूबर 2025

भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मनाएंगे राष्ट्रीय एकता दिवस :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भाजपा द्वारा राष्ट्र निर्माता, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भव्य रूप से मनाने की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य सम्मिलित होंगे।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश पर संक्षिप्त चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभागों के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

इसी क्रम में जिले पर आयोजित रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन सुबह प्रातः 7:30 बजे से किया जाएगा। उसका मार्ग: पुलिस लाइन ग्राउंड से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, इन्दिरा चौक, बाबूराम मार्केट, परशुराम चौक से बदायूँ क्लब बदायूँ होते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड पर समापन होगा।

साथ ही राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद की सभी विधानसभाओं में भी पद यात्राएँ निकाली जाएँगी, साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। जिनमें कार्यकर्ताओं के साथ समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी के साथ रहने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र की एकता, अखंडता और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का प्रतीक बनेगा। जिलाध्यक्ष ने बदायूँ के सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, शिक्षकों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं एवं सर्व समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.