10:23 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता अभियान

बिसौली। मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा बुधवार को गांव कुआंडांडा में बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला सहायता, 1098 बाल हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया। महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस दौरान महिला कांस्टेबल लक्ष्मी आदि उपस्थित रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस