6:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

*शिक्षक एमएलसी चुनाव-विपक्ष के लिए आसान नहीं है डगर*

उघैती/बदायूँ- बरेली मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भले ही समाजवादी पार्ट्री ने चुनाव से एक वर्ष पूर्व अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं।पर समाजवादी पार्ट्री सहित विपक्ष को इस बार भी राह आसान नहीं हैं।
समाजवादी पार्ट्री ने पूर्व निर्दलीय प्रत्यासी विजनोर हाजी दानिश को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं। भाजपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया हैं।पर सम्भावना है भाजपा वर्तमान एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो को फिर अपना प्रत्याशी बना सकती हैं।
2020 के चुनाव में डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा को बड़े अंतर से हराया था। कुल 36000 पड़े वोट में से डॉ हरि सिंह ढिल्लो को 12887 वोट मिले थे जबकि सपा के संजय मिश्रा को 4864 वोट मिले थे।इस बार सपा ने जिन दानिश अली को प्रत्याशी बनाया है उन्हें 2020 में निर्दलीय प्रत्याशी के बतौर 723 वोट मिले थे।ऐसे में बतौर पीडीए प्रयाशी दानिश अली कितनी टक्कर दे पाते है यह वक्त बताएगा।बेसे भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है पर डॉ हरि सिंह ढिल्लो शिक्षकों के बीच सक्रिय है ।और संगठन के बीच भी माना जा रहा है कि डॉ हरि सिंह ढिल्लो को ही भाजपा फिर अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं डॉ हरि सिंह ढिल्लो शिक्षकों में लोकप्रिय भी है साथ ही साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा भूपेंद्र सिंह के समधी होने के कारण उनका पलड़ा भारी हैं।विधान परिषद का चुनाव 2026 में है पर सपा ने एक वर्ष प्रत्याशी घोषित कर हलचल बढ़ा दी हैं।सपा औऱ कांग्रेस भले ही इंडिया गठबंधन में शामिल है पर दोनों ने विधान परिषद चुनाव अकेले लड़ना तय किया हैं। सपा ने दानिश अली ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले 12 लोकसभा व 52 विधान सभा क्षेत्रों में सम्पर्क शुरू कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कर अभियान शुरू कर दिया हैं।शिक्षक नेता व डॉ हरि सिंह ढिल्लो के समर्थक राजकुमार शर्मा का कहना है कि इस बार डॉ हरि सिंह ढिल्लो की जीत का अंतर पहले से कही ज्यादा रहेगा।
*बॉक्स* बरेली मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर लगातार 36 वर्ष तक इस सीट पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट) का 1972 से 2008 तक कब्जा रहा पहली बार 2014 मे सपा के संजय मिश्रा ने जीत हासिल की फिर 2020 में भाजपा के डॉ हरि सिंह ढिल्लो पहली बार सीट भाजपा के कब्जे में ली ।
बॉक्स- *व्यक्तिगत सम्बन्धों का है यह चुनाव* शिक्षक नेता व सिद्व बाबा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा का कहना है यह चुनाव पारम्परिक राजनीतिक वोटों पर नहीं वरन व्यक्तिगत छवि व शिक्षक मुद्दों पर टिका होता हैं। यह चुनाव शिक्षकों को पुरानी पेंशन वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय,पदोन्नति पर टिसका हुआ हैं। भावी प्रत्याशी शिक्षकों प्रबन्धकों से लगातार संपर्क बना कर चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस