6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में गुरुचरण यात्रा का भव्य स्वागत, नगर गूंज उठा ‘सत श्री अकाल’ के जयकारों से

बदायूं 26 अक्टूबर 2025

बदायूं में गुरुचरण यात्रा का भव्य स्वागत, नगर गूंज उठा ‘सत श्री अकाल’ के जयकारों से

सेवा, श्रद्धा और समर्पण के संदेश के साथ गुरुचरण यात्रा का बदायूं में दिव्य आगमन

दिल्ली से चली ऐतिहासिक गुरुचरण यात्रा का बदायूं में हुआ श्रद्धापूर्ण स्वागत

बदायूँ :- बदायूं में ऐतिहासिक यादगार यात्रा दिल्ली से चलकर आगरा होते हुए बदायूं पहुंची जिसमें साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जोड़ा साहिब एवं खालसा पंथ की माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब एवं साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी साहिब पांच पैरों की अगुवाई में बदायूं की संगत द्वारा उनका बहुत स्वागत किया गया।

इस यात्रा के स्वागत में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अग्रणी भूमिका निभाई। सर्वप्रथम बदायूं जिले की सीमा पर स्वयं उपस्थित होकर उन्होंने इस पवित्र यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धा पूर्वक जिले में प्रवेश करवाया। उनके नेतृत्व में संगत ने पूरे नगर में गुरु की पालकी साहिब के दर्शन किए। राजीव कुमार गुप्ता ने स्वयं पुष्पवर्षा कर यात्रा को नवादा से बरेली की ओर रवाना किया।

इस कार्यक्रम में सबसे पहले उझानी में पेट्रोल पंप पर सिंह हवेली पर, संत फिलिंग स्टेशन पर, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी के निवास पर, उसके उपरांत पर्ल बैंक्वेट हॉल पर, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला एवं जोगीपुरा की संगत द्वारा इस पवित्र यादगार यात्रा का स्वागत किया गया।

इसमें स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री/जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी,प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी भाजपा डॉ दिनेश शर्मा जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रमुख धर्म जागरण समन्वय विशाल, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शैलेंद्र शर्मा, गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला के प्रधान सरदार मंजीत सिंह, गुरुद्वारा जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रितपाल सिंह दुआ, गुरुद्वारा लोटनपुरा के प्रभारी मंजीत खन्ना, पंजाबी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील नारंग (बिन्नी), शेरे पंजाब क्लब के अध्यक्ष ज्योति मेहंदी रत्ता,जगजीत बोरा के अलावा बहुत सारी संगत ने इस यात्रा के दर्शन किए और स्वागत किया।

इसके उपरांत भगत सिंह चौक पर पंजाबी समाज सेवा समिति एवं सनातन धर्म सभा की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मंच का संचालन गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह द्वारा किया गया एवं आई हुई समूह संगत का धन्यवाद किया गया। आई हुई समूह संगत को प्रसाद एवं चाय का प्रसाद बांटा गया।

इस अवसर पर शहर का वातावरण गुरु की बाणी एवं ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर गुरु की पालकी साहिब का स्वागत किया और धार्मिक सौहार्द व एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह यात्रा अपने संदेश सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बरेली के लिए रवाना हुई। बदायूं की पवित्र धरती ने इस यादगार पल को सदैव के लिए इतिहास में दर्ज कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस