7:34 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कांग्रेस कमेटी करेगी बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

उझानी बदांयू 26 अक्टूबर।

बीती शाम कांग्रेस नगर कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष रियासत खां के आवास पर आहूत की गई। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के लगने वाले स्मार्ट मीटर पर बिल ज्यादा आने की शिकायत पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते हुए नगर अध्यक्ष रियासत खां ठेकेदार ने कहा कि गंजशहीदा में कांग्रेस कार्यकर्ता अब्दुल सईद के घर स्मार्ट मीटर लगा है पहले बिजली बिल 400 रू आता था। अब 1800 का आ रहा है, जबकि जितनी बिजली पहले प्रयोग होती थी उतनी ही अब फिर इतना फर्क क्यों।

पूर्व नगराध्यक्ष डॉ अरुण पाराशर ने कहा कि स्मार्ट मीटर की पूरे प्रदेश में शिकायत आ रही है कांग्रेस कमेटी इसका विरोध करती है अगर जबरदस्ती मीटर लगाए गये तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी,जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
बैठक में मुजाहिद रज़ा, जावेद अंसारी,अच्छन,इकराम, प्रशांत शर्मा,उदय भान सिंह,समीर, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.