1:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

शहीद स्मृति राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में शहीद स्मारक स्थल पर बैण्ड वादन कार्यक्रम का आयोजन

> *पुलिस शहीद स्मृति/राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में शहीद स्मारक स्थल पर बैण्ड वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों को याद किया गया।*
> *राष्ट्रीय स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस दिनाँक 21.10.2025 से 31.10.2025 तक मनाये जाने के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में बैड वादन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस शहीद स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, बदायूँ श्री इन्द्रजीत सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनॉक 24.10.2025 को पुलिस परेड ग्राउण्ड में बने शहीद स्मारक स्थल पर, देश की रक्षा करते हुए कर्तव्य पथ पर अपने जीवन को बलिदान कर देने वाले पुलिसकर्मियो के सम्मान में बैण्ड वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश की सेवा मे अपना सर्वस्य न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया गया। उनका अदम्य साहस और अतुल्यनीय त्याग हम सभी पुलिस कर्मियों के लिये प्रेणाश्रोत है। इस अवसर पर समस्त अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस