बिल्सी नगर में शुक्रवार को गल्ला मंडी
में धान और बाजरे की भारी आवक के कारण लंबा जाम लग गया। बिसौली कछला मार्ग पर बदायूं चौराहा से रंजना तिराहा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं,जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी कपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को
बिल्सी गल्ला मंडी बंद थी। शुक्रवार को मंडी खुलने के
कारण बडी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने के लिए
पहंचे,जिससे अचानक वाहनों का दबाव बढ गया और
जाम की स्थिति बन गई। जाम की सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कस्बा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को
तत्काल जाम खुलवाने के लिए भेजा। पुलिस को जाम
खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पडी। एक अन्य स्थानीय निवासी ईशु माहेश्वरी ने बताया कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में किसानों के मंडी पहंचने से
यह स्थिति बनी। पूलिस के प्रयासों के बाद लगभग दो से
तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हों सका।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

