6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ के विकास, स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा :- राजीव कुमार गुप्ता

पंच दिवसीय दीपोत्सव की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री को प्रेषित की :- राजीव कुमार गुप्ता

संगठन को मजबूत और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर मुख्यमंत्री से भेंट :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित 05 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदायूँ जिले में पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी अभियान कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जिले में चल रहे विकास कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनता की समस्याओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को जनपद के मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और प्रशासनिक सुधारों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर किया जा रहा है और जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

साथ ही जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्यकर्ताओं व बदायूँ वासियों की ओर से पंच दिवसीय दीपोत्सव की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बदायूँ जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनता की सेवा के लिए समर्पित बनाए रखने पर बल दिया, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुँच सके।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने आश्वस्त किया कि बदायूँ जनपद में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने, प्रशासनिक सुधारों में सहयोग देने और जनता से सीधा संवाद बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ता निरंतर कार्यरत हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस