5:59 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -पुरवाई ने बढ़ाया गर्मी और उमस का अहसास

बदांयू 23 अक्टूबर।

जिले में हवा का रुख पछुआ से बदलकर पूर्वा होने से हवा में नमी बढ़ गई है। इसके साथ ही तेज धूप की वजह से आभासी गर्मी में इजाफा हुआ है। बुधवार को तीखी धूप ने गर्मी के साथ हल्की उमस का अहसास कराया। रात के न्यूनतम तापमान में भी 2.4 डिग्री का उछाल दर्ज हुआ।

माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रात के बढ़ते हुए पारे पर अब लगाम लगेगी। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम बैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल जब तक पुरवाई और नमी का असर है, दिन में हल्की गर्मी महसूस होती रहेगी।

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली कमी के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की बढ़त के साथ 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस