इस्लामनगर : बुधवार के लिए गोवर्धन पर्वत महाराज की पूजा अर्चना की गई। और अन्नकूट का प्रसाद का भंडारा हुआ। घरों में गोवर्धन महाराज का विधिवत पूजन किया गया। और मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का भंडारा हुआ। मौहल्ला वार्ष्णेय स्ट्रीट स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर अन्नकूट प्रसाद का भंडार हुआ। भंडारे में भक्तों ने कढ़ी-चावल, अन्नकूट सब्जी, कचौढ़ी, हलवा का प्रसाद पाकर पुण्य प्राप्त किया। भंडारे का आयोजन देर शाम तक किया गया। इस दौरान दिनेश गुप्ता आढ़ती, राजेश गुप्ता आढ़ती, इंजीनियर आदर्श वार्ष्णेय, विनीत गुप्ता, डाक्टर प्रणव पाठक सहित वार्ष्णेय स्ट्रीट के श्रद्धालु भक्तों का सहयोग रहा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

