।
उझानी बदांयू 22 अक्टूबर।
जलता पटाख़ा पड़ोसी के घर में फेंकने को लेकर बीती रात नगर के मोहल्ला श्रीनारायण गंज में झगड़ा हो गया । जिससे चार लोगों के चोटें आई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।
जानकारी के अनुसार गंगा प्रसाद प्रजापति पुत्र कन्हई के घर पर बीती रात 11 बजे राधे श्याम यादव ने जलता पटाख़ा फेंक दिया। शिकायत करने पर लाठी-डंडे लेकर निकल आऐ।


बताते हैं कि राधे श्याम के पिता सियाराम, शिवम, विनोद, अंकुश विकास पुत्र राधेश्याम निकल आऐ व लाठी डंडे व ईट-पत्थर बरसातें हुए पूरनलाल, पिंकी पत्नी गंगा प्रसाद बेटा सोनू सहित उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

